NREGA Job Card List 2022 नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट : mgnrega job card list या nrega list में जिनका – जिनका नाम है उन्हें 100 दिनों की रोजगार की गारंटी मिल जाती है। ये रोजगार उन्हें उनके ग्राम पंचायत स्तर में ही प्रदान किया जाता है। सरकार द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजना महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना है। लेकिन इसका लाभ लेने के लिए आपका नाम नरेगा जॉब कार्ड की नई लिस्ट में होना आवश्यक है। आप घर बैठे अपने मोबाइल से चेक कर सकते है कि मनरेगा जॉब कार्ड सूची में किसका किसका नाम है। नई सूची में अपना नाम चेक करने के लिए नीचे टेबल में अपने राज्य का नाम चुनें –
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2022, NREGA Card List – जॉब कार्ड रजिस्ट्रेशन
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम 2005 मनरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2022 के अंतर्गत भारत के गरीब परिवारों को रोजगार दिया जाता है। NREGA Job Card List नरेगा जॉब कार्ड के जो लाभार्थी परिवार है उनके कार्य का पूरा विवरण जॉब कार्ड में दिया होता है। सरकार द्वारा इस कार्ड में गांव तथा शहर के परिवारों को जोड़ा जाता है। जो भी सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता को पूरा करता है उन्ही नागरिको को जॉब कार्ड प्राप्त होता है।
NREGA Job List में हर वर्ष नए लाभार्थियों को जोड़ा जाता है। यदि आप भी इस योजना के अंतर्गत आते है तो आप अपना नाम nrega.nic.in list में कैसे देखें और डाउनलोड कैसे करेंगे ये हम आपको बताएंगे। पूरी जानकारी के लिए हमारे आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश) | Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश) |
Assam (असम) | Manipur (मणिपुर) |
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश) | Meghalaya (मेघालय) |
Bihar (बिहार) | Mizoram (मिजोरम) |
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़) | Odisha (उड़ीसा) |
Gujarat (गुजरात) | Punjab (पंजाब) |
Goa (गोवा) | Rajasthan (राजस्थान) |
Haryana (हरियाणा) | Sikkim (सिक्किम) |
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश) | Tamil Nadu (तमिल नाडू) |
Jammu And Kashmir (जम्मू और कश्मीर) | Telangana (तेलंगाना) |
Jharkhand (झारखंड) | Tripura (त्रिपुरा) |
Kerla (केरल) | Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश) |
Karnataka (कर्नाटक) | Uttrakhand (उत्तराखंड) |
Maharashtra (महाराष्ट्र) | West Bengal (पश्चिम बंगाल) |
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2022
महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने National Rural Employment Guarantee Act, 2005 के तहत प्रवासी लोगों को काम देने को कहा है जो बाहरी राज्य से आए हैं। उत्तरप्रदेश प्रमुख सचिव ग्रामीण विकास ने बताया की लॉकडाउन के कारण हजारों की संख्या में प्रवासी युवक आये हैं जो की बेरोजगार हो गए हैं उन्हें MGNREGA के तहत रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। जिससे उनकी आर्थिक समस्या का समाधान हो। ।MGNREGS के तहत रोजगार मांगने वाले युवाओं के शीध्र ही उनकी पंचायतों में नरेगा जॉब कार्ड बनाये जायेंगे। अगर किसी परिवार के जॉब कार्ड परिवार के सदस्य का नाम नहीं जुड़ा है तो ग्राम प्रधान के माध्यम से आप जॉब कार्ड में अपना नाम जुड़वाएं।
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2022 | |
---|---|
केंद्र सरकार द्वारा | |
ग्रामीण विभाग सरकार मंत्रालय | |
ग्रामीण व् शहर के जॉब कार्ड धारक वाले नागरिक |
|
ऑनलाइन मोड़ | |
https://nrega.nic.in | |
यहां क्लिक करें |
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2022 छत्तीसगढ़
मनरेगा योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य देश का वह पहला राज्य है जिसके माध्यम से वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए सबसे अधिक रोजगार श्रमिक नागरिकों को प्रदान किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के द्वारा मनरेगा योजना से नागरिकों को लाभान्वित करने के लिए वर्ष 2021 वित्तीय वर्ष 2021 हेतु 13.50 करोड़ मानव दिन रोजगार उपलब्ध करने का लक्ष्य रखा गया था। जिसके तहत 66% छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा प्राप्त किया गया है। राज्य में 15 करोड़ से अधिक श्रमिकों को रोजगार सृजित करने का उद्देश्य योजना के तहत प्रदान किया जायेगा। कोरोना महामारी के समय में श्रमिक नागरिक योजना के अंतर्गत रोजगार प्राप्त करके अपने परिवार की इच्छाओं की पूर्ति बिना किसी आर्थिक परेशानी के पूरा करने में सक्षम होंगे।
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट झारखण्ड
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा राज्य के श्रमिक नागरिकों के लिए मनरेगा जॉब कार्ड के तहत मिलने वाली राशि में पहले की अपेक्षा कुछ बदलाव किये गए है। पहले श्रमिक वर्ग के नागरिकों को मनरेगा जॉब कार्ड के माध्यम से 194 रूपए का वेतन वित्तीय लाभ प्रतिदिन के अनुसार दिया जाता था। लेकिन झारखण्ड सरकार के तहत श्रमिक नागरिकों के हित के लिए 194 की जगह 225 रूपए का भुगतान पारिश्रमिक के तौर पर लाभार्थी श्रमिकों को प्रतिदिन मजदूरी के रूप में प्रदान किया जायेगा। राज्य के श्रमिक नागरिकों को मनरेगा के तहत मिलने वाली इस मजदूरी वेतन का लाभ 1 अप्रैल 2021 से दिया जायेगा।
केटेगरी अनुसार जानकारी देखें
- जॉब कार्ड (25)
- नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट (15)
- मनरेगा (16)
मनरेगा |
|
जॉब कार्ड |
|
FAQ’s
नरेगा जॉब कार्ड NREGA Job Card क्या है ?
जिन लाभार्थियों के पास जॉब कार्ड होगा उनको सरकार द्वारा नरेगा योजना में रोजगार दिया जायेगा।
नरेगा योजना शुरू करने के उद्देश्य क्या है ?
नरेगा योजना का उद्देश्य देश के सभी गरीब लोगो को रोजगार देना है, जिससे की वे अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सके और अपनी आवश्यकताएं पूरी कर सके।
मनरेगा योजना की शुरुआत कब से हुयी ?
मनरेगा योजना की शुरुआत 2005 से हुयी।
नरेगा और मनरेगा में क्या अंतर है ?
नरेगा और मनरेगा एक ही योजना है। राष्ट्रिय ग्रामीण अधिनियम संसोधन के अनुसार 2005 में इसमें संसोधन किया गया और नरेगा से मनरेगा नाम रख दिया गया।
महात्मा गाँधी रोजगार योजना की शुरुआत किसने की ?
महात्मा गाँधी रोजगार योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने शुरू की।
नरेगा योजना की लिस्ट ऑफलाइन मोड़ में देखने के लिए क्या करे ?
नरेगा योजना की लिस्ट में आप ऑफलाइन अपना नाम सूची में नहीं देख सकते हालांकि आप ग्राम प्रधान से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
भुगतान की प्रक्रिया जांचने के लिए क्या आपका बैंक में खाता होना अनिवार्य है ?
जी हाँ आपका बैंक में खाता होना अनिवार्य है क्योंकि आपके द्वारा जो भी कार्य किया जायेगा उसका भुगतान आपको आपके खाते में दिया जायेगा।
क्या मैं नरेगा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज कर सकता हूँ ?
जी हाँ उम्मीदवारों को यदि किसी भी चीज को लेकर समस्या हो रही है तो वे वेबसाइट पर जाकर अपनी समस्याओं के लिए शिकायत पंजीकरण कर सकते हैं।
आवेदन करने के कितने दिनों के बाद उम्मीदवार को कार्य दिया जायेगा ?
आवेदन करने के 15 दिन बाद सरकार उम्मीदवारों को रोजगार देने के लिए उत्तरदायी होगी। यदि सरकार रोजगार देने में विफल है तो आपको इसके लिए बेरोजगारी भत्ता दिया जायेगा।
नरेगा कार्ड के अंतर्गत कौन-कौन से कामों को किया जा सकता है ?
नेविगेशन का काम, वृक्षारोपण का काम, सिंचाई का काम, आवास निर्माण कार्य, गोशाला, गांठ का काम आदि कर सकते हैं।
क्या नरेगा गांव के विकास में भूमिका निभाता है ?
जी हाँ नरेगा गांव के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जिसमें सभी विकास के कार्य किये जाते हैं।
जिन उम्मीदवारों के पास भुगतान के साधन नहीं है उन्हें कैसे मजदूरी प्राप्त कराई जाएगी ?
कुछ राज्यों में अभी भी कई ऐसे स्थान है जहां अभी डाक सेवा या बैंक से जुडी कोई भी सुविधा नहीं है तो वहां नकद के रूप में राशि प्रदान की जाती है। इसके लिए पहले केंद्र सरकार द्वारा अनुमति दी जाती है।