नरेगा ग्राम पंचायत list 2022 nrega gram panchayat list : मनरेगा योजना के तहत पात्र लोगों को जॉब कार्ड प्रदान किया जाता है। ग्राम पंचायत स्तर पर जितने भी लाभार्थी है उसकी लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध होती है। इसके साथ ही समय-समय पर इस लिस्ट में संशोधन किया जाता है और नए नाम जोड़े जाते है एवं अपात्र लोगों का नाम काटा जाता है। आपका नाम 2022 की नई लिस्ट में है या नहीं इसे आप घर बैठे ऑनलाइन देख सकते हो। तो चलिए आसान तरीके से आपको बताते है कि नरेगा ग्राम पंचायत लिस्ट ऑनलाइन कैसे देखें ?
ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार ने मनरेगा (mgnrega) योजना से सम्बंधित जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करवाने के लिए ऑफिसियल वेब पोर्टल बनाया है। इस वेब पोर्टल पर नरेगा ग्राम पंचायत list में नाम भी देखा जा सकता है। लेकिन अधिकांश लोगों को इसकी जानकारी नहीं होने के कारण इस सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे है। इसलिए हमने यहाँ नरेगा ग्राम पंचायत लिस्ट ऑनलाइन देखने का स्टेप by स्टेप बहुत ही सरल तरीका बताया है। आप इसे ध्यान से पढ़िए।
राज्य का नाम जिनका नरेगा ग्राम पंचायत लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध है –
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश) | Odisha (उड़ीसा) |
Assam (असम) | Punjab (पंजाब) |
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश) | Rajasthan (राजस्थान) |
Bihar (बिहार) | Sikkim (सिक्किम) |
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़) | Tamil Nadu (तमिल नाडू) |
Gujarat (गुजरात) | Tripura (त्रिपुरा) |
Haryana (हरियाणा) | Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश) |
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश) | Uttrakhand (उत्तराखंड) |
Jammu And Kashmir (जम्मू और कश्मीर) | West Bengal (पश्चिम बंगाल) |
Jharkhand (झारखंड) | Andaman And Nicobar (अंडमान और निकोबार) |
Kerla (केरल) | Dadra & Nagar Haveli (दादर और नगर हवेली) |
Karnataka (कर्नाटक) | Daman & Diu (दमन और दिउ) |
Maharashtra (महाराष्ट्र) | Goa (गोवा) |
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश) | Lakshadweep (लक्षद्वीप) |
Manipur (मणिपुर) | Puducherry (पुडुचेरी) |
Meghalaya (मेघालय) | Chandigarh (चंडीगढ़) |
Mizoram (मिजोरम) | Telangana (तेलंगाना) |
Nagaland (नागालैंड) | Ladhakh (लद्दाख) |
नरेगा ग्राम पंचायत List 2022 ऑनलाइन कैसे देखें ?
स्टेप-1 nrega.nic.in वेब पोर्टल को ओपन करें
नरेगा ग्राम पंचायत List में नाम देखने के लिए हमें ग्रामीण विकास मंत्रालय की ऑफिसियल वेबसाइट में जाना है। इसके लिए अपने मोबाइल या कंप्यूटर में कोई भी इंटरनेट वेब ब्राउज़र खोले और सर्च बॉक्स में nrega.nic.in टाइप करके सर्च करें। आपकी सुविधा के लिए इस वेब पोर्टल का डायरेक्ट लिंक यहाँ दे रहे है। इससे आप सीधे वेब पोर्टल पर जा सकेंगे –
स्टेप-2 Job Cards ऑप्शन को सेलेक्ट करें
ग्रामीण विकास मंत्रालय की ऑफिसियल वेबसाइट खुल जाने के बाद स्क्रीन पर आपको अलग अलग कई ऑप्शन दिखाई देंगे। हमें नरेगा ग्राम पंचायत List देखना है इसलिए Generate Reports सेक्शन में जाना है और यहाँ Job Cards ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
स्टेप-3 अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करें
अगले स्टेप में आपको भारत के सभी राज्यों का नाम दिखाई देगा। यहाँ आपको अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करना है। जैसे – कोई बिहार राज्य से है तब यहाँ Bihar को सेलेक्ट करेंगे। अगर आप अन्य किसी राज्य से है तब यहाँ उसका नाम चुनें।
स्टेप-4 जिला, ब्लॉक और पंचायत का नाम सेलेक्ट करें
सब सबसे पहले आपको Financial Year – 2022-2023 सेलेक्ट करना है। इसके बाद अपना जिला का नाम, ब्लॉक का नाम एवं ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करना है। जैसे स्क्रीनशॉट में हमने बताया है। सभी विवरण सेलेक्ट करने के बाद Proceed बटन पर क्लिक करना है।
स्टेप-5 Employment Register को चुनें
अब स्क्रीन पर जॉब कार्ड से सम्बंधित अलग – अलग रिपोर्ट देखने का विकल्प खुलेगा। हमें जॉब कार्ड में अपना नाम देखना है। इसलिए यहाँ R1.Job Card Registration वाले बॉक्स में JobCard/Employment Register विकल्प को सेलेक्ट करें।
स्टेप-6 नरेगा ग्राम पंचायत List देखें
जैसे ही अपना जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करके Proceed करेंगे, स्क्रीन पर आपको नरेगा ग्राम पंचायत List दिखाई देगा। यहाँ आपको उस पंचायत में जितने भी जॉब कार्ड धारक है उसकी पूरी सूची मिलेगा। इस सूची में आप अपना नाम देख सकते हो।
सारांश -:
नरेगा ग्राम पंचायत List 2022-23 में नाम देखने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय की ऑफिसियल वेबसाइट nrega.nic.in में जाना है। इसके बाद Reports सेक्शन में Job Cards ऑप्शन को चुनना है। फिर financial year, अपने जिला का नाम, ब्लॉक का नाम एवं ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करके Proceed बटन पर क्लिक करना है। जैसे ही विवरण सेलेक्ट करके प्रोसीड करेंगे, स्क्रीन पर नरेगा ग्राम पंचायत लिस्ट खुल जाएगी। इसमें आप अपना नाम देख सकते है।
नरेगा ग्राम पंचायत लिस्ट ऑनलाइन कैसे देखें, इसकी पूरी जानकरी स्टेप by स्टेप सरल तरीके से यहाँ बताया गया है। आप कोई भी व्यक्ति घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से नरेगा ग्राम पंचायत list में अपना नाम चेक कर सकता है। अगर इसमें आपको कोई परेशानी आये या मनरेगा योजना से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमसे पूछ सकते हो। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।
नरेगा ग्राम पंचायत List 2022 में नाम चेक करने की जानकारी सभी लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी व्हाट्सएप्प एवं फेसबुक में शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर मनरेगा योजना से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान किया जाता है। अगर आप ऐसे ही नई नई जानकारी पाना चाहते हो तब गूगल सर्च बॉक्स में jobcardlist.in सर्च करके भी यहाँ आ सकते हो, धन्यवाद !