ग्राम पंचायत मनरेगा की जानकारी 2022 gram panchayat nrega ki jankari : ग्रामीण विकास मंत्रालय ने नरेगा से सम्बंधित जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करवा दिया है। अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर के द्वारा मनरेगा योजना से सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकता है। इसके लिए कुछ ऑनलाइन प्रक्रिया का पालन करना होगा। जानकारी देखने की पूरी प्रकिया को हमने नीचे स्टेप by स्टेप बताया है।
ग्राम पंचायत मनरेगा योजना के तहत जॉब कार्ड जारी किये जाते है। इसकी लिस्ट आप ऑनलाइन चेक कर सकते है। नरेगा योजना में किये गए कार्यों का विवरण मस्टर रोल में भरें जाते है। इस मस्टर रोल को ऑनलाइन चेक कर सकते हो। इसके साथ ही जॉब कार्ड धारकों के बैंक अकाउंट में पैसे भेजें जाते है। इस पेमेंट विवरण को भी आप घर बैठे चेक कर सकते हो। तो चलिए अब ग्राम पंचायत मनरेगा की जानकारी कैसे देखें इसकी पूरी जानकारी आपको बताते है।
ग्राम पंचायत मनरेगा की जानकारी कैसे देखें ?
ग्राम पंचायत मनरेगा की जानकारी कैसे देखें ?
स्टेप-1 Gram Panchayat NREGA वेब पोर्टल में जाइये
ग्राम पंचायत मनरेगा की जानकारी ऑनलाइन देखने के लिए सबसे पहले हमें ऑफिसियल वेब पोर्टल में जाना है। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में nrega.nic.in सर्च कीजिये या आपकी सुविधा के लिए यहाँ हमने इसका डायरेक्ट लिंक दे रहे है। इसके द्वारा आप सीधे नरेगा की वेबसाइट में जा सकेंगे – यहाँ क्लिक करें
स्टेप-2 Generate Reports विकल्प को चुनें
मनरेगा की ऑफिसियल वेबसाइट खुल जाने के बाद स्क्रीन पर आपको अलग – अलग विकल्प दिखाई देंगे। मनरेगा की जानकारी देखने के लिए यहाँ Generate Reports – Job Card विकल्प को चुनें।
स्टेप-3 अपने राज्य का नाम चुनें
इसके बाद स्क्रीन पर भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का नाम दिखाई देगा। इसमें आपको अपने राज्य का नाम खोजना है। नाम मिल जाने के बाद उसे चुनें। जैसे स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।
स्टेप-4 अपना जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत चुनें
राज्य का नाम सेलेक्ट करने के बाद एक सर्च बॉक्स खुलेगा। इसमें Financial Year में सबसे पहले वर्तमान वित्तीय वर्ष सेलेक्ट करें। इसके बाद अपने जिला का नाम चुनें। इसी तरह अपने ब्लॉक का नाम एवं ग्राम पंचायत का नाम भी सेलेक्ट कीजिये। सभी डिटेल्स सेलेक्ट करने के बाद Proceed बटन पर क्लिक कीजिये।
स्टेप-5 ग्राम पंचायत मनरेगा की जानकारी देखें
अब आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए ग्राम पंचायत का मनरेगा जानकारी देखने का विकल्प खुल जायेगा। यहाँ सबसे Job Card Related Reports देखने का विकल्प आएगा। यहाँ आप अपने पंचायत की जॉब कार्ड लिस्ट चेक कर सकते हो। इसके लिए Job Card/Employment Register विकल्प को सेलेक्ट करें।
स्टेप-6 Muster Roll चेक करें
आप अपने ग्राम पंचायत की मस्टर रोल भी चेक कर सकते है। इसके लिए आपको R2 सेक्शन में जाना होगा। यहाँ आपको सबसे नीचे Muster Roll का विकल्प दिखाई देगा। इसके द्वारा आप भरे गए मस्टर रोल की जानकारी प्राप्त कर सकते हो।
प-7 मनरेगा की पेमेंट की जानकारी चेक करें
आप R3. Work सेक्शन में जाकर मनरेगा के अंतर्गत किये गए कार्यों का विवरण चेक कर सकते हो। इसके साथ ही जॉब कार्ड धारकों को कितना और कब पेमेंट भेजा गया है उसकी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हो। इसके लिए Work Wise Consoliodate Report विकल्प को सेलेक्ट कीजिये।
सारांश -:
ग्राम पंचायत मनरेगा की जानकारी ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले हमें नरेगा की वेबसाइट में जाना है। इसके बाद job card विकल्प को सेलेक्ट करना है। फिर अपने राज्य का नाम चुनना है। इसके बाद सर्च बॉक्स में अपने जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करके Proceed करना है। जैसे ही डिटेल्स सेलेक्ट करके प्रोसीड करेंगे, स्क्रीन पर ग्राम पंचायत मनरेगा की जानकारी देखने का विकल्प आ जायेगा। यहाँ आप अपने अनुसार रिपोर्ट देख सकते हो।
ग्राम पंचायत मनरेगा की जानकारी कैसे देखें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप बहुत आसान भाषा में यहाँ बताया है। अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर के द्वारा नरेगा की जानकारी प्राप्त कर सकता है। अगर जानकारी देखने में आपको कोई परेशानी आये या मनरेगा से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।
ग्राम पंचायत नरेगा की जानकारी ऑनलाइन चेक करने की ये जानकारी सभी लोगों के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए इस पोस्ट को आप फेसबुक और व्हाट्सएप्प ग्रुप में शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर हम मनरेगा योजना से सम्बंधित ऐसे ही महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते है। अगर आप ऐसे ही नई – नई जानकारी सबसे पहले पाना चाहते है तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – jobcardlist.net धन्यवाद !