NREGA Job Card List Haryana 2022 नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट हरियाणा : इस पोस्ट में हम जानेंगे कि mgnrega job card list haryana ऑनलाइन चेक कैसे करें ? अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे ऑनलाइन मनरेगा जॉब कार्ड की सूची चेक कर सकते है। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार ने जॉब कार्ड से सम्बंधित जानकारी के लिए वेब पोर्टल उपलब्ध कराया है। जहाँ कोई भी व्यक्ति अपने ग्राम पंचायत के जॉब कार्ड धारकों की सूची चेक कर सकता है। लेकिन हमारे हरियाणा के अधिकांश लोगों को इस सुविधा की जानकारी नहीं होने से इसका लाभ नहीं ले पा रहे। इसलिए हमने यहाँ आसान भाषा में बताया है कि नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट हरियाणा चेक कैसे करें ?
महात्मा गाँधी रोजगार गारंटी योजना (mgnrega) के तहत गरीब मजदूर परिवारों को ग्राम पंचायत में ही कार्य दिया जाता है। जिससे उन्हें रोजी रोटी की तलाश में पलायन करना ना पड़े। अन्य राज्यों की भांति हरियाणा में भी नरेगा के तहत जॉब कार्ड बनाया जाता है। अगर आप इस लिस्ट को देखना चाहते है या अपना नाम जॉब कार्ड सूची में चेक करना चाहते है तो आसानी से चेक कर सकते है। इस पोस्ट में हमने आसान तरीका बताया है। तो चलिए आगे की प्रक्रिया को जानते है।
हरियाणा के जिलों की लिस्ट जिनका जॉब कार्ड सूची ऑनलाइन उपलब्ध है –
Ambala (अम्बाला) | Kurukshetra (कुरुक्षेत्र) |
Bhiwani (भिवानी) | Mahendragarh (महेंद्रगढ़) |
Charkhi Dadri (दादरी) | Nuh (नूहं) |
Faridabad (फरीदाबाद) | Palwal (पलवल) |
Fatehabad (फतेहाबाद) | Panchkula (पंचकुला) |
Gurugram (गुरुग्राम) | Panipat (पानीपत) |
Hisar (हिसार) | Rewari (रेवाड़ी) |
Jhajjar (झज्जर) | Rohtak (रोहतक) |
Jind (जींद) | Sirsa (सिरसा) |
Kaithal (कैथल) | Sonipat (सोनीपत) |
Karnal (करनाल) | Yamunanagar (यमुनानगर) |
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट हरयाणा 2022 ऑनलाइन चेक कैसे करें ?
नरेगा लिस्ट चेक करने के लिए हमें ग्रामीण विकास मंत्रालय की ऑफिसियल वेबसाइट में जाना होगा। इसके बाद लिस्ट चेक करने की निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा। यहाँ हमने लिस्ट चेक करने के लिए स्टेप by स्टेप प्रक्रिया को बताया है। आप इन्हे ध्यान से पढ़िए और स्टेप by स्टेप प्रोसेस को फॉलो करें।
स्टेप-1 nrega.nic.in वेब पोर्टल को ओपन करे
सबसे पहले हमें Ministry Of Rural Development, Government Of India की ऑफिसियल nrega.nic.in को ओपन करना है। आपकी सुविधा के लिए इस वेबसाइट का डायरेक्ट लिंक यहाँ दे दिया है। जिससे आप सीधे वेबसाइट पर जा सकेंगे – यहाँ क्लिक करें
स्टेप-2 Job Cards ऑप्शन को सेलेक्ट करें
ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट खुल जाने के बाद स्क्रीन पर ढेर सारे विकल्प दिखाई देंगे। इसमें नीचे की तरफ REPORTS का सेक्शन मिलेगा। इसमें आपको Job Cards का ऑप्शन दिखाई देगा। अपने पंचायत की जॉब कार्ड सूची देखने के लिए इसी विकल्प को सेलेक्ट करें।
स्टेप-3 Haryana को सेलेक्ट करें
अब आपसे पूछा जायेगा कि आपको किस राज्य का जॉब कार्ड लिस्ट चेक करना है। यहाँ आपको अपने राज्य का नाम यानि Haryana को खोजना है। ये मिल जाने पर अपने राज्य का नाम पर क्लिक करें।
स्टेप-4 जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत सेलेक्ट करें
अगले स्टेप में आपको जिस वर्ष का जॉब कार्ड लिस्ट चेक करना है उसे सेलेक्ट करें। जैसे – 2022-23 इसके बाद अपना जिला का नाम, ब्लॉक का नाम एवं ग्राम पंचायत का नाम भी बारी बारी से सेलेक्ट कर लें। सभी डिटेल सेलेक्ट करने के लिए नीचे दिए गए Proceed बटन पर क्लिक करें।
स्टेप-5 मनरेगा जॉब कार्ड लिस्ट चेक करें
जैसे ही डिटेल्स भरकर सबमिट करेंगे, आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए ग्राम पंचायत की नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट खुल जाएगी। इसमें आप अपना नाम चेक कर सकते है। इसके साथ ही आपके ग्राम पंचायत में कितने लोगों का जॉब कार्ड बना हुआ है उसे भी देख सकते है।
Haryana NREGA Job Card List Check Video
हरियाणा जॉब कार्ड कैसे देखें इसके लिए हमने ये वीडियो भी बनाया है। अगर आपको लिस्ट देखने में कोई परेशानी आये तो वीडियो को भी जरूर देखें। इसे देखने के बाद आपको हरयाणा जॉब कार्ड धारकों की सूची में अपना नाम चेक करने में आसानी होगी।
जॉब कार्ड लिस्ट हरियाणा से सम्बंधित प्रश्न (FAQs)
प्रश्न 01 ऑनलाइन मनरेगा जॉब कार्ड लिस्ट हरियाणा कैसे निकाले ?
ग्रामीण विकास मंत्रालय ने नरेगा जॉब कार्ड से सम्बंधित ऑफिसियल वेब पोर्टल उपलब्ध कराया है। इस वेब पोर्टल का नाम है – nrega.nic.in सबसे पहले इस वेबसाइट में जाइये। इसके बाद अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करें। फिर एक एक करके अपना जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत का नाम भी सेलेक्ट कर लें। डिटेल सेलेक्ट करने के बाद मनरेगा लिस्ट खुल जायेगा।
प्रश्न 02 अपने जॉब कार्ड का नंबर सर्च कैसे करें ऑनलाइन ?
अगर आपका नाम नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में है लेकिन आप अपना जॉब कार्ड नंबर भूल गए है तब आप ऑनलाइन इस नंबर को निकाल सकते है। इसके लिए nrega.nic.in में जाकर अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत सेलेक्ट करके जॉब कार्ड लिस्ट निकाल लीजिये। फिर आपके नाम के सामने जॉब कार्ड संख्या भी दिखाई देगा। उसे नोट कर लें।
प्रश्न 03 हरियाणा जॉब कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें ?
अगर आपका जॉब कार्ड अभी तक नहीं बना है तो आप अपने ग्राम पंचायत कार्यालय में जाकर आवेदन कर सकते है। आवेदन के साथ अपना आधार कार्ड, राशन कार्ड, फोटो, बैंक पासबुक की छायाप्रति भी जरूर सबमिट करें। विभाग द्वारा आपके आवेदन की जाँच के उपरांत आपको भी जॉब कार्ड जारी कर दिया जायेगा।
प्रश्न 04 नरेगा जॉब कार्ड से सम्बंधित सहायता के लिए संपर्क कहाँ करें ?
जॉब कार्ड से सम्बंधित समस्या जैसे – जॉब कार्ड नहीं मिलना, या इसके तहत किये गए कार्य का भुगतान नहीं होने जैसी समस्या के लिए अपने ग्राम पंचायत कार्यालय में संपर्क करें। अगर वहां आपके समस्या का निदान नहीं हो तब जिला या ब्लॉक कार्यालय में भी संपर्क कर सकते है।
इसे भी पढ़ें -:
- मनरेगा का वेतन कितना है यहाँ देखें लिस्ट
- जॉब कार्ड अकाउंट चेक ऐसे करें ऑनलाइन
- नरेगा में हाजिरी ऐसे चेक करें ऑनलाइन
- नरेगा पेमेंट लिस्ट ऑनलाइन चेक ऐसे करें
- नरेगा मस्टर रोल ऐसे देखें ऑनलाइन
MGNREGA job card list haryana 2022 online check कैसे करें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप सरल भाषा में बताया गया है। अब हरियाणा के कोई भी व्यक्ति घर बैठे नरेगा जॉब कार्ड सूची चेक कर पायेगा। अगर सूची देखने में आपको कोई परेशानी आये या इससे सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।
ऑनलाइन नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट हरयाणा चेक कैसे करें, इसकी जानकारी हमारे सभी हरयाणा वासियों के लिए उपयोगी है। इसलिए आप चाहे तो इस जानकारी को उन्हें शेयर कर सकते है। इस वेबसाइट पर आपको जॉब कार्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान किया जाता है। जॉब कार्ड से सम्बंधित लेटेस्ट जानकारी पाने के लिए गूगल पर jobcardlist.net सर्च करके भी यहाँ आ सकते है। धन्यवाद !