जॉब कार्ड ऑनलाइन कैसे देखें 2022 job card kaise dekhe : हम यहाँ जानेंगे कि मनरेगा जॉब कार्ड ऑनलाइन कैसे देखें ? नरेगा जॉब कार्ड के लिए आवेदन किये है या आप अपने ग्राम पंचायत की जॉब कार्ड धारकों की सूची में नाम देखना चाहते हो तब आप घर बैठे ऑनलाइन देख सकते हो। इसके साथ ही आप पता लगा सकते हो कि आपके पंचायत में किसका जॉब कार्ड बना है और किसका नहीं। इसके लिए आपको निर्धारित ऑनलाइन प्रक्रिया का पालन करना होगा, जिसकी जानकारी यहाँ हमने सरल तरीके से बता रहे है।
महात्मा गाँधी रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत बनने वाले जॉब कार्ड से सम्बंधित जानकारी नरेगा की ऑफिसियल वेबसाइट में उपलब्ध है। कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल या कंप्यूटर के द्वारा जॉब कार्ड के बारे में जानकारी चेक कर सकता है। लेकिन अधिकांश लोगों को ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में मालूम नहीं होता। इसलिए इस सुविधा का लाभ नहीं ले पते पाते है। लेकिन इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप बहुत आसानी से ऑनलाइन जॉब कार्ड देख पाएंगे।
मनरेगा जॉब कार्ड ऑनलाइन कैसे देखें 2022
नरेगा जॉब कार्ड ऑनलाइन देखने के लिए NREGA की ऑफिसियल वेबसाइट में जाना होगा। इसके बाद अपना राज्य का नाम, जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करके जॉब कार्ड देख पाएंगे। यहाँ हमने इसकी पूरी प्रक्रिया को स्क्रीनशॉट के माध्यम से बता रहे है। आप इसे ध्यान दे पढ़ें।
स्टेप-1 nrega.nic.in वेब पोर्टल को खोलें
अपने मोबाइल या कंप्यूटर में इंटरनेट वेब ब्राउज़र ओपन करके nrega.nic.in वेब पोर्टल में जाना है। आपकी सुविधा के लिए इस वेबसाइट का डायरेक्ट लिंक यहाँ दे रहे है। इसके द्वारा आप सीधे वेबसाइट पर जा सकेंगे – यहाँ क्लिक करें
स्टेप-2 Job Cards ऑप्शन को चुनिए
नरेगा की ऑफिसियल वेब पोर्टल खुल जाने के बाद आपको अलग – अलग सुविधाओं के लिए ढेर सारे विकल्प दिखाई देंगे। हमने जॉब कार्ड देखना है, इसलिए Reports वाले भाग में जाना है। इसके सबसे लिस्ट में Job Cards के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
स्टेप-3 अपने राज्य के नाम को चुनिए
अब स्क्रीन पर आपको सभी राज्यों का नाम नाम दिखाई देगा। इसमें आपको अपने राज्य का नाम खोजना है। आपके राज्य मिल जाने के बाद राज्य के नाम को चुनिए। जैसे स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।
स्टेप-4 जिला, ब्लॉक एवं पंचायत का नाम चुनिए
अगले स्टेप में एक सर्च बॉक्स खुलेगा। इसमें सबसे पहले वर्ष सेलेक्ट करें। फिर अपने जिला, ब्लॉक एवं पंचायत का नाम सेलेक्ट करें। सभी विवरण सेलेक्ट करने के बाद Proceed कीजिये।
स्टेप-5 मनरेगा जॉब कार्ड देखें
अब आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए ग्राम पंचायत का मनरेगा जॉब कार्ड धारकों की सूची खुलेगा। इसमें आप अपना नाम देख सकते हो। लिस्ट बहुत बड़ी हो सकती है, इसलिए पूरी लिस्ट जरूर चेक करें।
मनरेगा जॉब कार्ड ऑनलाइन देखने के लिए नरेगा की ऑफिसियल वेबसाइट में जाना है। इसके बाद अपने राज्य, जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करना है। इसके बाद एक सूची खुलेगा, जिसमे आप अपना नाम देख सकते है।
जॉब कार्ड ऑनलाइन कैसे देखें, इसकी पूरी जानकारी सरल भाषा में यहाँ बताया गया है। अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से जॉब कार्ड देख पायेगा। अगर इसमें आपको किसी तरह की परेशानी आये या इससे सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।
मनरेगा जॉब कार्ड ऑनलाइन देखने की जानकारी सभी जॉब कार्ड धारकों के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प या फेसबुक में शेयर करने से उन्हें भी मदद मिल पायेगा। इस वेबसाइट पर जॉब कार्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान किया जाता है। अगर आप एक जॉब कार्ड धारी है तब गूगल सर्च बॉक्स में jobcardlist.net सर्च करके भी यहाँ आ सकते है। धन्यवाद !