NREGA Job Card List Bihar 2022 नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट बिहार : इस पोस्ट में आपको mgnrega job card list bihar ऑनलाइन चेक कैसे करे इसकी पूरी जानकारी प्रदान करेंगे। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार ने मनरेगा (mgnrega) सूची ऑनलाइन चेक करने की सुविधा प्रदान किया है। अब कोई भी व्यक्ति अपने ग्राम पंचायत का nrega लिस्ट देख सकता है और पता कर सकता है कि उसका नाम लिस्ट में है या नहीं। लेकिन हमारे बिहार के अधिकांश लोगों को इसकी जानकारी नहीं होने से इस महत्वपूर्ण सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे है। इसलिए हमने इस पोस्ट में सरल तरीके से बताया है कि बिहार की नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट ऑनलाइन चेक कैसे करें ?
Ministry Of Rural Development, Government Of India गरीब मजदूर परिवारों के लिए रोजगार गारंटी योजना शुरुआत किया है। जिसके तहत उनके निवास स्थान में ही रोजगार प्रदान किया जाता है। अगर आपने भी रोजगार गारंटी योजना के तहत बनने वाले नरेगा जॉब कार्ड के लिए आवेदन किया है तब इसकी लिस्ट आप घर बैठे चेक कर सकते है। इसके साथ ही आप अपने ग्राम पंचायत की मनरेगा जॉब कार्ड की सूची घर बैठे ऑनलाइन देख सकते हो। तो चलिए इसके बारे में पूरी जानकारी आपको बताते है।
बिहार के जिलों की लिस्ट जिनकी जॉब कार्ड लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध है –
Araria (अररिया) | Kishanganj (किशनगंज) |
Arwal (अरवल) | Madhubani (मधुबनी) |
Aurangabad (औरंगाबाद) | Monghyr (मुंगेर) |
Banka (बाँका) | Muzaffarpur (मुजफ्फरपुर) |
Begusarai (बेगूसराय) | Nawada (नवादा) |
Bhagalpur (भागलपुर) | Patna (पटना) |
Bhojpur (भोजपुर) | Purnea (पूर्णिया) |
Buxar (बक्सर) | Rohtas (रोहतास) |
Darbhanga (दरभंगा) | Saharsa (सहरसा) |
East Champaran (पूर्वी चम्पारण) | Samastipur (समस्तीपुर) |
Gaya (गया) | Saran (सारन) |
Gopalganj (गोपालगंज) | Shiekhpura (शेखपुरा) |
Jamui (जमुई) | Sheohar (शिवहर) |
Jehanabad (जहानाबाद) | Sitamarhi (सीतामढ़ी) |
Kaimur (कैमूर) | Siwan (सीवान) |
Katihar (कटिहार) | Vaishali (वैशाली) |
Khagaria (खगड़िया) | West Champaran (पश्चिमी चम्पारण) |
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट बिहार 2022 ऑनलाइन चेक कैसे करे ?
ग्रामीण विकास मंत्रालय की ऑफिसियल वेबसाइट पर जॉब कार्ड धारकों की सूची उपलब्ध है। आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर से इस लिस्ट को निकाल सकते है। लेकिन इसके लिए आपको ऑनलाइन प्रक्रिया का सही से पालन करना होगा। इस प्रक्रिया को हमने नीचे स्टेप by स्टेप बताया है। आप ध्यान से पढ़ें उसके बाद सूची निकाल पाएंगे।
स्टेप-1 nrega.nic.in वेब पोर्टल को ओपन करे
जॉब कार्ड लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले Ministry Of Rural Development, Government Of India की ऑफिसियल वेबसाइट को ओपन करना है। इसके लिए गूगल क्रोम वेब ब्राउज़र खोलें और एड्रेस बार में nrega.nic.in टाइप करके एंटर करें। या यहाँ दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी सीधे वेबसाइट को ओपन कर सकते है – यहाँ क्लिक करें
स्टेप-2 Job Cards ऑप्शन को सेलेक्ट करें
जैसे ही वेबसाइट ओपन हो जाए स्क्रीन पर आपको अलग अलग ऑप्शन दिखाई देंगे। वेबसाइट में नीचे की तरफ REPORTS सेक्शन में Job Cards का विकल्प मिलेगा। लिस्ट देखने के लिए इसी विकल्प को सेलेक्ट करें।
स्टेप-3 Bihar को सेलेक्ट करें
अब भारत के सभी राज्यों की लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसमें आपको अपना राज्य यानि BIHAR को खोजना है। राज्य का नाम मिल जाने पर इसे सेलेक्ट करें।
स्टेप-4 जिला, ब्लॉक और पंचायत सेलेक्ट करें
अगले स्टेप में सबसे पहले फाइनेंसियल ईयर सेलेक्ट करना है। जैसे – 2021-22 या 2022-23 इसके बाद अपना जिला का नाम सेलेक्ट करें। फिर इसी तरह अपने ब्लॉक का नाम और अपने पंचायत का सेलेक्ट कर लीजिये। सभी डिटेल सेलेक्ट करने के बाद नीचे Proceed ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप-5 जॉब कार्ड लिस्ट चेक करें
जैसे ही आप अपना जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करके सबमिट करेंगे, उस ग्राम पंचायत की नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट खुल जायेगा। यहाँ आप चेक कर सकते है कि आपके ग्राम पंचायत में कितने लोगों का जॉब कार्ड बना है। यहाँ आपको जॉब कार्ड का नंबर और जॉब कार्ड धारकों का नाम दिखाई देगा।
Bihar NREGA Job Card List Check Video
मनरेगा जॉब की ऑनलाइन सूची चेक करने में आपको कोई परेशानी ना हो इसके लिए हमने ये वीडियो भी बनाया है। इसमें स्टेप by स्टेप जॉब कार्ड सूची कैसे देखें इसके बारे में बताया है। ऑनलाइन प्रक्रिया को पूरी तरह समझने के लिए इस वीडियो को भी जरूर देखें।
जॉब कार्ड लिस्ट बिहार से सम्बंधित प्रश्न (FAQs)
प्रश्न 01 बिहार जॉब कार्ड कैसे देखें ऑनलाइन ?
जॉब कार्ड देखने के लिए सबसे पहले ग्रामीण विकास मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट nrega.nic.in में जाना है। इसके बाद अपना राज्य सेलेक्ट करना है। फिर अपना जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत सेलेक्ट करना है। इसके बाद आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए ग्राम पंचायत का नरेगा जॉब कार्ड सूची खुल जायेगा।
प्रश्न 02 जॉब कार्ड नंबर सर्च कैसे करें ?
मनरेगा जॉब कार्ड नंबर सर्च करने के लिए nrega.nic.in को ओपन करना है। इसके बाद REPORT सेक्शन में Job Cards ऑप्शन को सेलेक्ट करें। फिर अपना राज्य का नाम चुनें। इसके बाद अपना जिला ब्लॉक और पंचायत सेलेक्ट करें। इसके बाद जॉब कार्ड लिस्ट खुल जायेगा। इसमें आपको जॉब कार्ड नंबर भी मिलेगा।
प्रश्न 03 बिहार नरेगा जॉब कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें ?
अगर अभी तक आपका जॉब कार्ड नहीं बना है या जॉब कार्ड लिस्ट में आपका नाम नहीं आया है हो तब आप इसके लिए आवेदन कर सकते है। आवेदन अपने ग्राम पंचायत में जमा करें। साथ ही निर्धारित दस्तावेज जैसे – आधार कार्ड, राशन कार्ड, फोटो, बैंक पासबुक की छायाप्रति भी जमा करें। आपकी पात्रता के अनुसार आपको जॉब कार्ड जारी कर दिया जायेगा।
प्रश्न 04 नरेगा जॉब कार्ड से सम्बंधित समस्या के लिए संपर्क कहाँ करें ?
अगर आवेदन करने के बाद भी आपका जॉब कार्ड नहीं बना है या आपके द्वारा किये गए कार्य का भुगतान नहीं हो रहा है इससे सम्बंधित कुछ भी समस्या होने पर ग्राम पंचायत कार्यालय में संपर्क करें। वहां सम्बंधित कर्मचारी और ग्राम प्रधान आपकी समस्या समाधान करने के लिए आपको उचित मार्गदर्शन एवं कार्यवाही करेंगे।
इसे भी पढ़ें -:
- मनरेगा का वेतन कितना है यहाँ देखें लिस्ट
- जॉब कार्ड अकाउंट चेक ऐसे करें ऑनलाइन
- नरेगा में हाजिरी ऐसे चेक करें ऑनलाइन
- नरेगा पेमेंट लिस्ट ऑनलाइन चेक ऐसे करें
- नरेगा मस्टर रोल ऐसे देखें ऑनलाइन
Job Card List Bihar 2022 online चेक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप सरल भाषा में यहाँ बताया है। अब कोई भी व्यक्ति नरेगा जॉब कार्ड सूची घर बैठे देख पायेगा। अगर लिस्ट देखने में आपको किसी तरह की परेशानी आये या इससे सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछिए। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट बिहार चेक कैसे करे, इसकी जानकारी हमारे सभी बिहार के निवासियों के लिए उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें शेयर जरूर करें जिससे वे भी इस ऑनलाइन सुविधा का लाभ ले सकें। इस वेबसाइट पर जॉब कार्ड से सम्बंधित जानकारी प्रदान किया जाता है। अगर आप चाहे तो गूगल पर jobcardlist.net सर्च करके भी यहाँ आ सकते है। धन्यवाद !